फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व्यापारी सम्मेलन: विपक्ष पर जमकर गरजे मंत्री नंदी, बोले- बुलडोजर चलने से बहुत दूर जा चुके गुंडे-माफिया

Sun, 14 Apr 2024 11:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलने से गुंडे-माफिया बहुत दूर जा चुके हैं। सपा, बसपा ने सत्ता में रहते केवल अपने कुनबे को बढ़ाया है।
विज्ञापन
व्यापारी सम्मेलन में केबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में उद्यमी उद्योग नहीं लगाना चाहते थे, लेकिन देश प्रदेश की तस्वीर बदली है। प्रदेश में हुई इन्वेस्टर्स समिट से निवेश बढ़ रहा है। यह बातें 14 मार्च को प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गूलर रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में कहीं।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलने से गुंडे-माफिया बहुत दूर जा चुके हैं। सपा, बसपा ने सत्ता में रहते केवल अपने कुनबे को बढ़ाया है। युवाओं की जगह परिजनों को नौकरियां दीं। इनके कार्यकाल में युवा बेरोजगार हो गए। व्यापारी दहशत में रहते थे और बहन-बेटियां असुरक्षित थीं। अब देश व प्रदेश में तस्वीर बदल चुकी है। पूरी दुनिया में भारत का लोहा माना जा रहा है। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश के पासपोर्ट का महत्व बढ़ रहा है। 2014 से पहले देश में आतंक का राज था। दिल्ली, मुंबई, अयोध्या, बनारस में विस्फोट होते थे। अब विदेशों में भी भारत का मान बढ़ा है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने कहा कि गठबंधन पर अलीगढ़ का ताला लगेगा। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि सपा-बसपा राज में कानून व्यवस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मेरे छोटे भाई के अपहरण करने की धमकी देते हुए पत्र भेजा गया था। 
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
इस मौके पर कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता राजा, ठा. गोपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, कार्यक्रम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,  डा. राजीव अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक मनीष वूल, भूपेंद्र वार्ष्णेय, विक्रांत गर्ग, ऋषभ गर्ग, राजेश सरकोंडा, उमेश सरकोंडा, सुभाष लिटिल, राजेश गर्ग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें