फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ-शक्ति केंद्र सम्मेलन: डिप्टी सीएम खुल कर बोले, कहा-तब अलीगढ़ में दंगे होते थे, अब विपक्ष का पलायन हुआ

Sun, 07 Apr 2024 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अलीगढ़ में बूथ व शक्ति केंद्र प्रभारी सम्मेलन में शिरकत की। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि आज अलीगढ़ में विपक्ष का पलायन हो गया है। तब एक दौर था, जब अलीगढ़ दंगों के लिए जाना जाता था, मगर आज उसे ओडीओपी के तहत ताला उत्पादक के रूप में नई पहचान मिली है।
विज्ञापन
बूथ व शक्ति केंद्र प्रभारी सम्मेलन में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज अलीगढ़ में विपक्ष का पलायन हो गया है। तब एक दौर था, जब अलीगढ़ दंगों के लिए जाना जाता था, मगर आज उसे ओडीओपी के तहत ताला उत्पादक के रूप में नई पहचान मिली है। सपा शासन काल में एक माफिया एक जिला का चलन था। मगर भाजपा के काल में अपराधी-माफिया या तो गले में तख्तियां डालकर आत्म समर्पण कर रहे हैं या फिर प्रदेश छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने ये बातें 7 अप्रैल को जीटी रोड के रघुनाथ पैलेस में भाजपा शहर विधानसभा के बूथ व शक्ति केंद्र प्रभारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार और अस्थिरता का माहौल था। हालात बद से बदतर थे। 2014 के बाद से देश में स्थिरता का माहौल आने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की साख मजबूत हुई है। कांग्रेस काल में कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाला हुआ। मंत्री जेल तक गए। दूरसंचार व कोयला घोटाला भी किसी से छिपा नहीं। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद देश के गरीब, कमजोर वर्ग के लोगों की हालत सुधारने का कार्य किया है। भाजपा सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त मकान, शौचालय, खाद्यान्न वितरण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना सहित बिना भेदभाव विभिन्न योजना चला कर लाभान्वित किया गया है। अब पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। घर-घर जल पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। नौजवानों को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण देकर गांव में ही रोजगार दिया जा रहा। 

2017 के बाद से प्रदेश के अंदर 24 घंटे बिजली दी जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने कार्य करते हुए स्कूलों को हाईटेक बनाने के साथ ड्रेस, किताब देने का कार्य किया है। आज ग्राम पंचायत पर पंचायत भवन बनाकर उसे कलेक्ट्रेट से ज्यादा हाईटेक बनाया गया है। अब बहुत से प्रमाण पत्र ग्रामीण अपने पंचायत भवन से प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के कार्यकाल में प्रदेश में अराजकता और गुंडाराज था। 2017 में जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व भाजपा सरकार बनी है। गुंडे माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। गुंडे माफिया या तो प्रदेश छोड़ गए या उन्होंने आत्मसपर्मण कर दिया। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। बहन बेटियां सुरक्षित हैं। वह रात में कहीं आ जा सकती हैं। उन्होंने अलीगढ़ को लेकर कहा कि यहां की आवाज दुनिया में सुनी जाती है। यहां विपक्षी दलों से भी सांसद रहे हैं। मगर जीतने के बाद कभी जनता के बीच नहीं गए। न विकास कराया। 

मगर पिछले दस वर्ष में जो काम स्थानीय सांसद ने कराए हैं और जनता के बीच पहुंचे हैं, उसे लोग जानते हैं। इस समय योगी मोदी के साथ भाजपा की लहर चल रही है। विपक्ष पूर्ण रूप से पलायन कर चुका है। बस आपको मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे के साथ चुनाव में जी जान से जुट जाना है। इस मौके पर अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा ने की, जबकि संचालन वैभव गौतम ने किया। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं स्थानीय नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन

इन्होंने किया संबोधन

आयोजन में प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.तारिक मंसूर, सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज सिंह, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, विधायक अनिल पाराशर, मानवेंद्र प्रताप सिंह, मुक्ता संजीव राजा, राजकुमार सहयोगी, चौ.ऋषिपाल सिंह, मेयर प्रशांत सिंघल, ठा.गोपाल सिंह आदि ने संबोधित किया। स्वागत करने वालों में विवेक सारस्वत, संजय गोयल, सुबोध स्वीटी, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, भूपेंद्र वाष्र्णेय, शिवम पंडित, सौरभ चौधरी, निखिल माहेश्वरी शामिल रहे।

बैनर के फोटो पर हुई हंसी ठिठोली
दो दिन पहले डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में हुए आयोजन में कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज सिंह का फोटो न होने और उन्हें मंच पर स्थान न मिलने पर वे नाराज हो गए थे। मगर आज उनका बैनर पर फोटो भी था और मंच पर भी उन्हें स्थान मिला। इसे लेकर हंसी ठिठोली हुई।

कटी अधिवक्ता की जेब
इस आयोजन के दौरान भीड़ व कड़ी सुरक्षा के बीच जेबकट भी सक्रिय हो गए और आयोजन में शामिल होने आए अधिवक्ता निधिश भट्ट की किसी ने जेब काट ली। उनकी जेब में कुछ नकदी व कागजात रखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें