फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक सांड़ से टकराई, मौके पर युवक की मौत

Tue, 14 Nov 2023 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सत्यपाल पुत्र मुंशीलाल अपने साथी थाना पाली मुकीमपुर के गांव खेड़ा निवासी राय सिंह के साथ जनपद कासगंज के गांव चंदनपुर में किसी काम से अपनी ससुराल गया था। लौटते समय सोरों और नगरिया के बीच बाइक सांड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
मृतक सत्यपाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 नवंबर देर रात्रि गांव नवीपुर निवासी 30 वर्षीय सत्यपाल की बाइक चलाने के दौरान सांड़ से टकरा जाने से मौत हो गई। सत्यपाल पुत्र मुंशीलाल अपने साथी थाना पाली मुकीमपुर के गांव खेड़ा निवासी राय सिंह के साथ जनपद कासगंज के गांव चंदनपुर में किसी काम से अपनी ससुराल गया था। लौटते समय सोरों और नगरिया के बीच बाइक सांड़ से टकरा गई।

विज्ञापन


टक्कर लगते ही सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई और राय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक साल के बेटे को रोते बिलखते छोड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें