फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः चार केंद्रों पर होगी बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चार नोडल केंद्रों पर बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा होगी, जिसमें हजारों परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 11 अक्तूबर से परीक्षा होगी, जो 18 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता ने बताया कि नोडल केंद्र डीएस कॉलेज अलीगढ़ में डीएस कॉलेज, श्री शिवदान सिंह स्मृति कॉलेज इगलास, ज्ञान महाविद्यालय, आईआईएमटी, ग्रामोदय महाविद्यालय नगला परसी, श्रीराधा गोविंद महाविद्यालय हीरापुर गोपी, विजय महाविद्यालय हरिरामपुर इगलास, धर्मज्योति महाविद्यालय ताहरपुर इगलास, पंडित लक्ष्मीनारायन मेमोरियल महाविद्यालय टप्पल, एसीएन, अलीगढ़ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, पीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन करसुआ, अलबरकात इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, अलीगढ़ कॉलेज ऑफ एजूकेशन, एचएस महाविद्यालय, हेरिटेज इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल, अल हिदाया कॉलेज ऑफ एजूकेशन, हेनाथ महाविद्यालय विद्यापीठ, डीआर ग्रुप ऑफ एजूकेशन, बौहरे हरि सिंह कॉलेज, ओमपाल मुंशी सिंह महाविद्यालय गुलरिया, एमसीएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट खैर, मां गायत्री इंस्टीट्यूट चंडौस, सोरन सिंह रौरिया कॉलेज ऑफ एजूकेशन छर्रा, एसएस बीएड कॉलेज खैर, श्रीमती गुलाबो देवी मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज गभाना, श्री सुरेंद्र पाल शर्मा महाविद्यालय गनियावली, आईटीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन करसुआ, रिया इंटरनेशनल कॉलेज, जामिया उर्दू कॉलेज ऑफ एजूकेशन के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
नोडल केंद्र एसवी कॉलेज अलीगढ़ में एसवी कॉलेज, गोविंद महाविद्यालय खैर, एसडीएस डिग्री कॉलेज भदेसी, ज्ञान कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजूकेशन, श्री सरदार सिंह स्मारक पीजी कॉलेज नगला बाटुल, विश्वकर्मा महाविद्यालय टप्पल, श्री खुशीराम महाविद्यालय खैर, श्रीलालाराम शर्मा मेमोरियल महाविद्यालय जरारा, डीआरजी महाविद्यालय धनीपुर, आरजे महाविद्यालय रायपुर, श्री फतेह सिंह महाविद्यालय खैर, ज्ञान विज्ञान इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज खैर, वीर खंड महाविद्यालय नगला झंडा, बौहरे मोहनलाल मेमोरियल महाविद्यालय जट्टारी के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा, नोडल केंद्र टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़ में टीकाराम कन्या महाविद्यालय, खैर कन्या महाविद्यालय खैर, मदर टेरेसा वुमन कॉलेज और नोडल केंद्र वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय अतरौली में जय गिर्राज धरन महाविद्यालय नहल, लालाराम श्रीदेवी महाविद्यालय अतरौली, मां कुंती देवी मलखान सिंह महाविद्यालय दूधमा, बीएस डिग्री कॉलेज रायपुर खास, महलवार एकेडमी ऑफ हायर एजूकेशन अतरौली के बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें