फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बासौड़ा पूजन के लिए पथवारी मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर के पास पथवारी पर बासौड़ा पूजन करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
होली के बाद बदलते मौसम के साथ जुड़े हिंदू धर्म के बासौड़ा पूजन की परंपराओं का आज भी निर्वहन किया जाता है। इसका प्रमाण रविवार-सोमवार आधी रात के बाद पथवारी मंदिरों में देखने को मिला। आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पथवारी मंदिरों में उमड़ने लगी। रविवार को बनाई गई भोजन प्रसादी के साथ श्रद्धालुओं ने शीतला माता की पूजा अर्चना की। इसके बाद घर जाकर दिन में रविवार को बनाया गया बासी भोजन खाया। अभी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी श्रद्धालु बासौड़ा पूजन करेंगे।
विज्ञापन

होली के पहले सोमवार में श्रद्धालु आधी रात से शहर के पथवारी मंदिरों में शीतला माता की पूजा के लिए उमड़ने लगे। शीतला माता को स्नान कराकर तिलक किया। घर से थाली सजाकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। गूलरी की माला भेंट कर दीपक जलाया। आरती उतारकर घर में खुशहाली की मन्नत मांगी। चौराहे पर कुत्ते को प्रसादी भेंट कर घर पहुंचे। इसके बाद दिन में लोगों ने परिजनों के साथ रविवार को बनाए गए बासी भोजन की प्रसादी ग्रहण की। हाथरस अड्डा स्थित पथवारी मंदिर, बस स्टैंड स्थित चामुंडा मंदिर, नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर, बैंक कॉलोनी, गांधीनगर, महेंद्र नगर, रेलवे रोड, रसलगंज चौराहा, सराय हकीम वाली चामड़ माता मंदिर आदि जगह आधी रात से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। इसके अलावा मंदिरों के बाहर चने की फसल और खिलौने की दुकानें भी लगीं। जिन पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। मंदिर के सेवादारों ने भीड़ को कतार में खड़ा कराया और एक-एक करके पूजन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें