फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : प्रो. नजमा को पद्मश्री मिलने पर एएमयू बिरादरी में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर को पद्मश्री सम्मान मिलने से एएमयू बिरादरी में खुशी की लहर है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की छात्रा रह चुकीं प्रो. नजमा के भाई जावेद उस्मानी उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहे चुके हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ में वर्ष 1953 में जन्मीं प्रो. नजमा अख्तर ने एएमयू से वनस्पति विज्ञान में एमएससी की डिग्री ली। उन्हें स्वर्ण पदक मिला भी था। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री ली। एएमयू उर्दू एकेडमी के पूर्व निदेशक डॉ. राहत अबरार ने बताया कि प्रो. नजमा ने एएमयू वीमेंस कॉलेज में भी पढ़ाया है। वह एएमयू में कंट्रोलर भी रह चुकी हैं। प्रो. नजमा की दोनों बहनें और भाई जावेद उस्मानी ने भी एएमयू से तालीम हासिल की। दोनों बहनें सीनियर डॉक्टर हैं। प्रो. नजमा के पिता हशमत हुसैन उस्मानी जिला विद्यालय निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होकर अलीगढ़ आकर बस गए थे, जिन्होंने एएमयू में कुछ अरसा काम भी किया था। डॉ. राहत ने कहा कि प्रो. नजमा को पद्मश्री मिलना एएमयू के लिए फख्र की बात है। उन्हें मुबारकबाद पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रो. नजमा के पति प्रोफेसर अख्तर मजीद एएमयू के राजनीति विज्ञान के शिक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें