फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बक्षराज कौशल को मिला राष्ट्रपति सेवा पदक

विज्ञापन
बक्षराज कौशल को राष्ट्रपति सेवा पदक से सम्मानित करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इगलास के बक्षराज कौशल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति सेवा पदक से नवाजा गया है। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रपति सेवा पदक प्रदान किया।
विज्ञापन

बक्षराज कौशल अलीगढ़ की तहसील इगलास के गांव तोछीगढ़ के रहने वाले हैं।
उनके पिता मधुसूदन कौशल पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर रहे हैं। बक्षराज कौशल की प्रारंभिक शिक्षा इगलास में ही विजय इंटर कॉलेज में हुई। इसके बाद उन्होंने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में सहायक कमांडेंट के पद पर अपनी सेवा शुरू की। वर्तमान में वह नई दिल्ली स्थित ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभाग में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात हैं। इससे पहले बक्षराज कौशल पांच वर्ष तक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी रहे हैं। उन्हें पदक मिलने पर उनके गांव में हर्ष का माहौल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें