फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: मेडिकल में नहीं मिला स्ट्रेचर, मरीज को बिठाकर इमरजेंसी में ऑटो घुसा ले गए तीमारदार, VIDEO

Thu, 30 Nov 2023 08:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मरीज के तीमारदार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर नहीं मिला। इस पर तीमारदार मरीज को ऑटो में सीधे इमरजेंसी के अंदर तक ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इमरजेंसी में ऑटो ले जाते तीमारदार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात स्टाफ की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। 29 नवंबर देर शाम को गंभीर हालत में मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदारों को इमरजेंसी के गेट पर स्ट्रेचर नहीं मिला, तो तीमारदार मरीज को ऑटो में बिठाकर सीधे इमरजेंसी में लेकर पहुंच गए। हालांकि इस बीच तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन



कुछ लोग एक मरीज को गंभीर हालत में उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। मरीज को ऑटो से इमरजेंसी के अंदर ले जाने के लिए कहीं भी स्ट्रेचर नहीं मिला। इस पर मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदार बेहद परेशान हो गए। उन्होंने वहां तैनात स्टाफ से स्ट्रेचर दिलाने के लिए मदद मांगी। 
विज्ञापन


आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने स्ट्रेचर दिलाने में टालमटोल कर दिया। उधर मरीज की हालत नाजुक देखते हुए तीमारदार ट्रॉमा सेंटर के गेट से इमरजेंसी जाने के लिए मरीज को लेकर ऑटो समेत जा घुसे । हालांकि इस बीच वह मौजूद एएमयू के सुरक्षा कर्मियों ने ऑटो और परिजनों को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन मरीज के परिजनों के गुस्से को देखते हुए उन्होंने मरीज को इमरजेंसी में ले जाने दिया। 
विज्ञापन


इमरजेंसी के अंदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. हरीश एम खान ने कहा है कि मामले की जांच कराएंगे कि मरीज को इमरजेंसी में जाने के लिए स्ट्रेचर क्यों नहीं मिला? इसमें जो भी स्टाफ दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें