फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एटीएम काटने की कोशिश, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के रारोवर क्षेत्र में गोंडा रोड पर बुधवार को तड़के एटीएम काटने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस की गश्ती टीम ने आरोपी को दबोच लिया। बताया गया है कि एटीएम में कई लाख रुपये रखे थे। गोंडा रोड पर इंडिया बैंक के एटीएम को बुधवार तड़के काटने की कोशिश की गई। इसी बीच पुलिस की गश्ती जीप को वहां से निकलते देखकर आरोपी भागने लगा।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसके हाथ में पेचकस व प्लास देख पुलिस को शक हुआ। शुरुआत में तो वह पुलिस को टहलाने लगा। मगर जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसकी नजर एटीएम की ओर गई। यह देख पुलिसकर्मी समझ गए और जब एटीएम में जाकर देखा तो वे दंग रह गए। मशीन को खुर्द बुर्द किया गया था।
जब पुलिस ने सीसीटीवी देखा तो वही बदमाश कैमरे में मशीन काटते हुए कैद पाया गया। बदमाश की पहचान महफूज नगर के रिजवान के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को दोपहर में मुकदमे के आधार पर जेल भेज दिया। इधर, थाना पुलिस ने बैंक अधिकारियों से एटीएम की सुरक्षा के संबंध में भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें