फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: आरिफ उद्दीन बने एएमयू आफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव बने अरशद महमूद

Wed, 03 Jul 2024 08:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूनिवर्सिटी के सामाजिक विज्ञान संकाय के सभागार में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें एएमयू ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संयुक्त कुलसचिव मोहम्मद आरिफ उद्दीन अहमद चुने गए।
विज्ञापन
एएमयू आफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संयुक्त कुलसचिव मोहम्मद आरिफ उद्दीन अहमद, उपाध्यक्ष सहायक लाइब्रेरियन सबा नसरीन बानो और महासचिव शारीरिक शिक्षा के सहायक निदेशक अरशद महमूद चुने गए हैं। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के सामाजिक विज्ञान संकाय के सभागार में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें संयुक्त सचिव टीपीओ जनरल साद हमीद, डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. आसिफ अली सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष सहायक वित्त अधिकारी डॉ. सदाकत अली चुने गए। कार्यकारी सदस्य कार्यशाला अधीक्षक अब्दुल जब्बार, सिस्टम प्रोग्रामर मलिक हयात हाशमी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन डॉ. वर्तिका बंसल, सहायक कुलसचिव मोहम्मद सिराज अहमद कादरी व शाह मोहम्मद हारिस, सहायक नियंत्रक फैसल वारिस और सहायक लाइब्रेरियन दाऊद खान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें