फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 वाहनों की थी भीड़: तीन सौ बस, कार, ट्रैक्टर, ऑटो और दोपहिया वाहन सड़क किनारे ही लगे थे 8 किमी तक

Tue, 02 Jul 2024 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कार्यक्रम की अनुमति फुलरई गांव निवासी वेदप्रकाश ने ली थी। अनुमति के लिए जो आवेदन किया था, उसमें कहा गया था 20 हजार लोगों की भीड़ इस सत्संग में जुड़ेगी। अनुमति के लिए एसडीएम के यहां आवेदन किया गया। एसडीएम ने परीक्षण के बाद अनुमति तो जारी कर दी लेकिन वहां व्यवस्थाओं को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन
सत्संग में खड़े दुपहिया वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम के नाम पर भीड़ जुटाई गई थी। इस आयोजन की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। कुछ लोग तो दो दिन पहले ही यहां पहुंचकर डेरा जमा चुके थे। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए लोग वाहनों से पहुंचे थे। छोटे बड़े मिलाकर 1000 वाहनों की भीड़ थी। हालात यह थे कि सड़क किनारे करीब 8 किलोमीटर तक वाहनों की भीड़ नजर आ रही थी।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम की अनुमति फुलरई गांव निवासी वेदप्रकाश ने ली थी। अनुमति के लिए जो आवेदन किया था, उसमें कहा गया था 20 हजार लोगों की भीड़ इस सत्संग में जुड़ेगी। अनुमति के लिए एसडीएम के यहां आवेदन किया गया। एसडीएम ने परीक्षण के बाद अनुमति तो जारी कर दी लेकिन वहां व्यवस्थाओं को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया। जबकि स्थिति यह थी कि हाईवे किनारे वाहनों की भीड़ से ट्रैफिक तक प्रभावित हो रहा था। वहां ट्रैफिक का भी कोई सिपाही तैनात नहीं किया गया था। जबकि कई प्वाइंट पर जाम की स्थिति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें