अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। कक्षा छह व नौ में 140-140 सीटें हैं। पात्र अभ्यर्थियों से अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज जिलों से आवेदन-पत्र (ऑफलाइन) आमंत्रित किए जा रहे हैं। श्रमिकों के परिवार के अधिकतम दो बच्चे प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के गांव टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा-06 (70 बालक व 70 बालिका), कक्षा-09 (70 बालक व 70 बालिका) में प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
उप श्रम आयुक्त सियाराम ने बताया कि मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में मंडलायुक्त एवं अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि पात्र अभ्यर्थियों से अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज जिलों से आवेदन-पत्र (ऑफलाइन) आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन पत्र किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक 31 जनवरी तक संबंधित जिलों के जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं श्रम विभाग के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। श्रमिकों के परिवार के अधिकतम दो बच्चे प्रवेश के लिए पात्र होंगे। पंजीकृत श्रमिक का पंजीयन अलीगढ़ मंडल के जिलों में होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी को होगी।