फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू स्कूलों की कक्षा 12 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के स्कूलों के कक्षा 12 के शैक्षिक सत्र 2021 के वार्षिक परीक्षा फल के परिणाम की घोषणा शुक्रवार देर रात कर दी गई है। कक्षा 12 के लिए विश्वविद्यालय ने इसी वर्ष अप्रैल के मध्य तक परीक्षाएं आयोजित करा ली थीं।
विज्ञापन

इस कारण महामारी की दूसरी लहर का प्रभाव परीक्षाओं पर नहीं पड़ा था। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम ने बताया कि परीक्षा परिणाम की विस्तृत घोषणा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय के एएमयू गर्ल्स स्कूल, एएमयू सिटी गर्ल्स स्कूल, एएमयू सिटी स्कूल बॉयज, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स में कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें