फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU weather balloon: छोड़ा मौसम गुब्बारा, 36.8 किमी ऊंचाई पर फटा, बुलंदशहर में गिरा

Sun, 29 Sep 2024 12:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मौसम गुब्बारे में करीब छह मीटर की रस्सी बंधी होती है। उसके अंतिम छोर पर रेडियोसोंडे उपकरण बंधा होता है, जिसकी दाहिनी ओर लगे जीपीएस से लोकेशन की जानकारी मिलती। बायीं ओर सेंसर लगा होता है, जो तापमान, आर्द्रता, दबाव, हवाओं की दिशा-गति की जानकारी एकत्र कर ट्रांसमीटर को देता।
विज्ञापन
एएमयू के भूगोल विभाग के छत से मौसम गुब्बारा छोड़ते शिक्षक - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के भूगोल विभाग की छत से 28 सितंबर को पाचवां मौसम गुब्बारा छोड़ा गया। गुब्बारा 36.8 किमी ऊंचाई पर फटकर बुलंदशहर के छतारी इलाके में गिर गया। यह अब तक गुब्बारे द्वारा तय की गई सर्वाधिक ऊंचाई भी है।

विज्ञापन


विभाग की छत से शाम चार बजे मौसम गुब्बारा छोड़ा गया। मौसम साफ और हवाएं स्थिर होने से गुब्बारा आसमान की तरफ उड़ता गया। परियोजना निदेशक प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि गुब्बारा छोड़ने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद गुब्बारा छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को 25 किमी की ऊंचाई पर जाकर  गुब्बारा फट गया था। 13 अगस्त को 35.5 किमी की ऊंचाई और फटा था। इससे पहले 11 जुलाई और 26 जुलाई को गुब्बारा छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलता है डेटा
परियोजना समन्वयक प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि मौसम गुब्बारे में करीब छह मीटर की रस्सी बंधी होती है। उसके अंतिम छोर पर रेडियोसोंडे उपकरण बंधा होता है, जिसकी दाहिनी ओर लगे जीपीएस से लोकेशन की जानकारी मिलती। बायीं ओर सेंसर लगा होता है, जो तापमान, आर्द्रता, दबाव, हवाओं की दिशा-गति की जानकारी एकत्र कर ट्रांसमीटर को देता। यह ट्रांसमीटर भूगोल विभाग की छत पर लगे रिसीवर को डेटा भेजता है, जो स्क्रीन पर लगातार प्रदर्शित होता रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें