फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, बच्चे समेत एक ही परिवार के नौ लोग घायल

Sun, 29 Sep 2024 11:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महावीर की एक रिश्तेदारी में गमी हो गई थी। जिसमें शामिल होने वे परिजनों के साथ स्कॉर्पियो से ग्रेटर नोएडा गए थे। देर रात सभी लोग वापस आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
पलटी स्कॉर्पियो कार को निकालती जेसीबी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के बौनेर के पास 28 सितंबर देर रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग जख्मी हो गए। सभी लोग ग्रेटर नोएडा से गमी में शामिल होकर एटा-जैथरा लौट रहे थे।

विज्ञापन

 
एटा के थाना जैथरा निवासी महावीर की एक रिश्तेदारी में गमी हो गई थी। जिसमें शामिल होने वे परिजनों के साथ स्कॉर्पियो से शनिवार को ग्रेटर नोएडा गए थे। देर रात सभी लोग वापस जैथरा आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। 

सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची पुलिस व एंबुलेंस
हादसे के बाद घायल लोगों की चीख-पुकार मच गई। इलाका पुलिस से मदद मांगी गई। घायलों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस व एंबुलेंस करीब 45 मिनट की देरी से पहुंची। घायलों को जिला मलखान सिंह अस्पताल लाया गया। जहां से दो लोगों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी गांधीपार्क के अनुसार घायलों में एटा जैथरा निवासी महावीर, राजकुमारी, राखी पांडे, उमा, वंशू, रामवीर समेत नौ लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें