फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : देश में कुछ आस्तीन के सांप, रखते हैं तालिबान सोच : साक्षी महाराज

विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धां​जलि देते सांसद साक्षी म - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने का विरोध कर रहे लोगों को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कुछ आस्तीन के सांप हैं, जो तालिबान सोच रखते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

साक्षी महाराज रविवार को कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके मैरिस रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे। गौर हो कि कल्याण सिंह के निधन पर एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने शोक व्यक्त किया था। इस पर कुछ लोगों ने एएमयू कैंपस में पोस्टर चिपकाकर विरोध जताया था।
साक्षी महाराज ने कहा कि तालिबान सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। कल्याण सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब विवादित ढांचा तोड़ा गया था, लेकिन था तो मंदिर ही। बाबर ने मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई। कल्याण सिंह ने सुधार का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से एक युग का अंत हुआ है। उन्हीं के नेतृत्व में मैंने राजनीति में प्रवेश किया। यहां तक की यात्रा का नेतृत्व कल्याण सिंह ने ही किया। आज दुनिया का सबसे भव्य व दिव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है तो उसका श्रेय केवल कल्याण सिंह को जाता है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के समय मैं अयोध्या में और कल्याण सिंह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर थे। कार सेवक गुंबद पर थे। केंद्रीय गृहमंत्री का फोन गया कि कार सेवक गुंबद पर चढ़ गए हैं। कल्याण सिंह ने कहा कि इससे आगे की भी मुझे जानकारी है लेकिन मैं गोली नहीं चलाऊंगा, नहीं चलाऊंगा, नहीं चलाऊंगा...।
भाजपा सांसद ने कहा कि लोग प्रधानी तक नहीं छोड़ते हैं। कल्याण सिंह ने प्रभु श्रीराम के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी को लात मार दी। देश एवं हिंदू समाज उनका आजीवन ऋणी रहेगा। कल्याण सिंह बहुत बड़े नेता थे। अटल बिहारी वाजपेयी के बाद कल्याण सिंह का नाम आता है। जब पार्टी की स्थापना हुई तो मैं उनके साथ था। मैंने पुराने दिन देखे हैं। कल्याण सिंह का स्थान कोई नहीं ले सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें