अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी स्थित गांव रोहिना सिंह पुर हाइवे पुल के ऊपर बुधवार की सुबह मोपेड सवारों में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में मोपैड सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों मृतक अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क की कॉलोनी कुंवर नगर निवासी 43 वर्षीय रामबाबू पुत्र भगवान दास तथा 75 वर्षीय मेहताब पुत्र छेदालाल हैं।