फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सड़क खोदकर छोड़ने पर एयरटेल एवं जियो फाइबर को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क खोदकर छोड़ने पर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने एयरटेल एवं जियो फाइवर पर नाराजगी व्यक्त की। पिछले एक साल में खोदी गई सड़कों का वितरण तलब किया है। मानसरोवर पार्क में ताला लगने एवं धीमी गति से कार्य होने पर ठेकेदार को नोटिस देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चंद दिन पहले गांधी आई हॉस्पिटल के पास निजी कंपनी द्वारा फाइबर डालने के लिए सड़क किनारे खुदाई की गई थी। इससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। निजी कंपनी के कर्मचारी चुपचाप चले गए थे। दो दिन तक जल की बर्बादी हुई । इससे संबंधित खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई।
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने मंगलवार को वार्ड 64 एवं 26 का निरीक्षण किया। मानसरोवर पार्क में जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वार्ड में सफाई कर्मचारियों की हाजिरी को चेक किया। वार्ड में बने नलकूपों पर जलनिगम के ऑपरेटर अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सहायक अभियंता जल निगम से नाराजगी जताई। वार्ड 26 में पार्षद हेमंत गुप्ता के साथ रेलवे रोड तांगा स्टैंड पर शौचालय का निरीक्षण किया। इस जगह पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पार्किंग, पिंक टॉयलेट बनाये जाने के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान पार्षद दिनेश गुप्ता, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, मनोज कुमार प्रभात, अशोक कुमार भाटी, अतर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें