फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अब पांच और छह अगस्त को नहीं होंगी आगरा विवि की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

छह अगस्त को प्रस्तावित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के चलते पांच और छह अगस्त में होने वाली आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को टाल दिया गया है। पांच और छह अगस्त को होने वाली परीक्षाएं अब 16 व 17 अगस्त को होंगी। परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
पांच अगस्त को पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष की मनोविज्ञान, बीएससी अंतिम वर्ष की कंप्यूटर साइंस, बीएससी तृतीय वर्ष की रसायन विज्ञान के प्रथम व चतुर्थ प्रश्नपत्र, एमए अंतिम वर्ष की अर्थशास्त्र-7 विषय की परीक्षा प्रस्तावित थी। दूसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष की कंप्यूटर साइंस, बीएससी द्वितीय वर्ष की रसायन विज्ञान, बीकॉम तृतीय वर्ष की जीआर सी-5, एमएससी अंतिम वर्ष की रसायन-2, एमकॉम अंतिम वर्ष की जीआर एबीसी प्रश्नपत्र-4 की परीक्षा प्रस्तावित थी। जबकि तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की मनोविज्ञान, बीकॉम द्वितीय वर्ष की ग्रुप सी (5-6) विषय की परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अगस्त को पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष की पालीटिकल साइंस, एमए अंतिम वर्ष की अंग्रेजी-3, कला-5, दूसरी पाली में बीए-बीएससी द्वितीय वर्ष की फिजिकल एजूकेशन, बीकॉम (वोकेशनल) तृतीय वर्ष की ग्रुप सी, एमएससी अंतिम वर्ष की स्टैटिक्स 3,4, जिओलॉजी-11, बॉटनी-8, सीड टेक्नोलॉजी-4 विषय की परीक्षा प्रस्तावित थी। जबकि तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की पॉलीटिकल साइंस, बीकॉम वोकेशनल द्वितीय वर्ष की ग्रुप सी और एमए अंतिम वर्ष की हिंदी-3 प्रश्नपत्र की परीक्षा होनी थी। छह अगस्त को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 आयोजित होगी। ऐसे में यह सभी परीक्षाएं अब इसी क्रम में 16 और 17 अगस्त को निर्धारित पाली एवं समय में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें