फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे जिले के लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह में अलीगढ़ से पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन के स्तर से वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को एतिहासिक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें समाज के सभी वर्गों से जुड़े लोगों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों को बुलाया गया है। जिले से करीब एक हजार लोगों को लखनऊ भिजवाने के लिए प्रशासन के स्तर से पास जारी किए जा रहे हैं। सारी व्यवस्थाओं के लिए एडीएम प्रशासन डीपी पाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें