फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बीएएमएस छात्रा की आत्महत्या के आरोपी छात्र की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज डॉ. बब्बू सारंग के न्यायालय से छेरत होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस छात्रा के आत्महत्या के आरोपी छात्र की जमानत खारिज कर दी गई है। सिद्धार्थ नगर के रहने वाले इस छात्र पर छात्रा के उत्पीड़न और इसी उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का आरोप है। इधर, इस मामले में पुलिस की चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी भी पूरी है।
विज्ञापन

डीजीसी फौजदारी धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार कानपुर नगर के नौबस्ता योगेंद्र विहार के उपदेश यादव की बेटी करिश्मा यादव (22) जवां के छेरत स्थित होम्योपैथिक कॉलेज से बीएएमएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। यही हॉस्टल के कमरा नंबर 115 में रहती थी। 14 अक्तूबर की रात उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में छात्रा के फतेहपुर में तैनात दरोगा पिता की ओर से आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा साथी छात्र अब्दुल रहमान उर्फ डॉ. समीर निवासी पारस पंडित हल्लौर सिद्धार्थनगर के खिलाफ दर्ज कराया, जिसे बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दौरान-ए-जांच सामने आया कि आत्महत्या करने से चंद मिनट पहले तक एक घंटा 20 मिनट तक दोनों में बातचीत हुई है। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मामले में छात्र को उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व उत्पीड़न करने का आरोपी मानते हुए पुलिस चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। इधर, डीजीसी के अनुसार न्यायालय ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें