फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः तालानगरी में लाखों रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में लाखों रुपये टैक्स की चोरी का खुलासा हुआ है। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बिना रिकार्ड के मिले सरिया को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही खरीद-बिक्त्रस्ी से संबंधित रिकार्ड को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने महादेव इंटरप्राइजेज रोलिंग मिल में छापा मारकर टैक्स चोरी का खुलासा किया है।
मिल में अघोषित स्क्त्रस्ैप एवं एमएस बार मिला है। एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार ने बताया कि सांई इंटरप्राइजेज की जांच में महादेव इंटरप्राइजेज का नाम सामने आया था। अधिकारियों के निर्देश पर छापा मारा गया। मिल में 50 टन का एमएस बार, साढ़े 17 टन स्क्त्रस्ैप लेखा-जोखा से अधिक पाया गया। 25 टन एमएस बार सरिया की बिक्त्रस्ी बिना जीएसटी के की गई है। सभी की कीमत अनुमानित तौर पर 50 लाख से अधिक की है। इसके अतिरिक्त 54 टन कोयले का प्रयोग किया गया है। लेकिन वहां कोयला नहीं पाया गया। 54 टन कोयले के प्रयोग से जितना माल बनेगा, वह भी नंबर दो माना जाएगा। एसआईबी डीसी ने बताया कि फर्जी आईटीसी का मामला भी सामने आ रहा है। पूछताछ के लिए मिल संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें