फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम श्राद्ध के साथ समाप्त हुआ पितृ पक्ष

विज्ञापन
गंगाघाट पर महापुरुषों की आत्माओं का तर्पण करते बजरंगदल के सदस्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पितृ अमावस्या के अंतिम श्राद्ध के साथ बुधवार को पितृ पक्ष समाप्त हो गया है। बुधवार को अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों के लिए तर्पण किया। श्राद्ध आयोजित कर ब्राह्मणों को भोजन कराया और दान पुण्य किया। पितृ पक्ष में श्रद्धालु अपने पूर्वजों के लिए तर्पण और श्राद्ध करते हैं। अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग प्रकार से मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों का श्राद्ध किया जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को पितृ अमावस्या पर सभी प्रकार के भूले-बिसरे और पूर्वजों की मृत्यु की तिथि ज्ञात न होने की दशा में श्राद्ध का आयोजन किया गया। सुबह पूजा-अर्चना कर गंगाघाट में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने तर्पण किया। दोपहर में ब्राह्मणों को भोजन कराया। दान-दक्षिणा के साथ ब्राह्मणों को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें