फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से विद्यालयों में शुरू होंगी कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं

विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल एलमपुर में साफ सफाई करता कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बुधवार से निजी व परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं शुरू होंगी, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को कक्ष व कुर्सी-मेज की साफ-सफाई की गई। उसे सैनिटाइज भी किया गया। उधर, बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल शिक्षा की महानिदेशक अनामिका सिंह ने कक्षाओं के संचालन के लिए एसओपी जारी की है। एसओपी के अनुसार, परिषदीय विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चों की कक्षाएं सुबह आठ से 11 बजे तक और सुबह 11:30 बजे से 2:30 बजे तक चलेंगी। हालांकि, निजी विद्यालयों को रियायत दी गई है कि वह संसाधन के अनुसार एक या फिर दोनों पालियों में कक्षाएं चला सकते हैं। कोविड-19 प्रोटोकाल को लेकर पूर्व में जारी एसओपी का इस बार भी कड़ाई से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा एक से कक्षा पांच तक की कक्षाओं के संचालन की तैयारी पूरी है। ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह से पढ़ाई होगी। स्थिति जानने के बाद ऑनलाइन की पढ़ाई खत्म कर दी जाएगी। केवल ऑफलाइन पढ़ाई होगी।
- प्रवीन अग्रवाल, निदेशक, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं का संचालन होना अच्छी बात है। शासन के दिशा-निर्देश का पालन किया जाएगा। इसमें सामूहिक सहभागिता होनी चाहिए, वह चाहे अभिभावक, विद्यार्थी हों या स्कूल कर्मचारी।
विज्ञापन

-डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी, उपाध्यक्ष पीएसडीएस
छोटे बच्चों की पढ़ाई के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तिथि के अनुसार आरोही व अवरोही के क्रम में बच्चों को बुलाया जाएगा। मेरा व पूरी टीम का पूरा प्रयास होगा कि किसी भी तरह से बच्चों को कोई परेशानी न हो।
-श्याम कुंतैल, प्रधानाचार्य, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं, जो राहत देने वाली बात है। बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। प्रवेश द्वार पर मास्क व हैंड सैनिटाइज का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

- आरती मित्तल, उपाध्यक्ष, सहोदय
मेरा बेटा कक्षा तीन में पढ़ता है। अब दोबारा बच्चे की पढ़ाई शुरू हो रही है, उसे स्कूल में पढ़ने के लिए भेजूंगी।
-सैयद बारिया नाज, अभिभावक
स्कूल आने के लिए काफी उत्सुक हैं। लॉकडाउन के दौरान अपने शिक्षक, कक्ष और सहपाठियों की कमी महसूस की थी।
-मोहम्मद अयान मिर्जा, छात्र, अलबरकात स्कूल
ये होंगी एसओपी
-छोटे बच्चों को लंच की इजाजत होगी। उन्हें लंच अपनी सीट पर अकेले ही करना होगा।
- विद्यालय में शिक्षक व कर्मचारी, विद्यार्थी बिना मास्क के प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें अपने हाथ सैनिटाइज करने होंगे।
-बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रवेश दिया जाएगा और एक सीट पर एक बच्चे को बैठाया जाएगा।
-ऐसे कोई गतिविधियां नहीं कराई जाएंगी, जिनमें बच्चों को एकत्रित होना पड़े। बच्चे अपनी सीट पर खड़े होकर प्रार्थना कर सकते हैं।
-कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ स्कूली वाहनों के उपयोग की अनुमति दी गई है।

आरती मित्तल।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें