फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए लगाई गई थी 25 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के दर्शन करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई वीआईपी जिले में पहुंचे थे। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 एंबुलेंस लगाई गई थीं।
विज्ञापन

वीआईपी मूवमेंट के लिए 14 एंबुलेंस अलीगढ़ व आगरा मंडल के जिले से मंगाई गई थी। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि एंबुलेंस पर विशेषज्ञ चिकित्सक सहित करीब 200 फार्मेसिस्ट व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाएं थी। इसके अतिरिक्त हवाई पट्टी, अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम, सर्किट हाउस, राज पैलेस और अतरौली में अधिकारियों को तैनात किया गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के पेट में मामूली दर्द होने पर दवा दी गई। वहीं पीएसी पर 108 एंबुलेंस खराब होने पर कर्मचारी धक्का देकर साइड में लगा रहे थे। सीएमओ ने एंबुलेंस खराब होने की सूचना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें