फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अर्द्धनग्न अवस्था में मिला बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सूजिया के निकट नहर में एक बच्ची का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के एक मोहल्ले की 10 वर्षीय बच्ची रविवार की रात को घर के बाहर चारपाई पर सोई थी। परिजनों की मानें तो वह करीब साढ़े 11 बजे तक घर के बाहर ही सो रही थी। लेकिन सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो बच्ची चारपाई पर नजर नहीं आई।
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इतने में ही परिवार के लोगों को जानकारी हुई कि गांव सूजिया के निकट एक बच्ची का शव नहर में बहता हुआ पहुंचा है। जिस पर बच्ची के चाचा व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

बच्ची का शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। उसकी सलवार उतरी हुई थी और वह एक हाथ और पैर से बंधी थी। ऐसे में बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह का कहना है कि बच्ची के शव की शिनाख्त हो गई है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें