फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः भाजपा जिला महामंत्री पर गुंडा एक्ट की तैयारी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के जिला महामंत्री व खैर के पूर्व चेयरमैन पंकज पवार के खिलाफ इलाका पुलिस ने गुंडा एक्ट की तैयारी कर ली है। इसको लेकर नोटिस जारी किया गया। नोटिस मिलते ही जिला संगठन में पुलिस की इस तैयारी को लेकर विरोध शुरू हो गया और रविवार को जिलाध्यक्ष की अगुवाई में संगठन के तमाम पदाधिकारी एसएसपी से मिले। इस दौरान अपना पक्ष रखा। जिस पर एसएसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

खैर के पूर्व चेयरमैन पंकज पवार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी जाति बदलकर आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ा और जीते भी। इसकी शिकायत के आधार पर समय-समय पर कई एजेंसियों ने जांच की। मामले में उन्होंने भी हाईकोर्ट से लेकर शासन स्तर तक पर अपना पक्ष रखा है। उस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। वहीं, मारपीट का भी मुकदमा दर्ज है। थाना पुलिस ने इन्हीं मुकदमों के आधार पर पंकज पवार के खिलाफ गुंडा एक्ट की तैयारी करते हुए नोटिस जारी कर दिया। जिला संगठन के महामंत्री को नोटिस मिलते ही संगठन में हड़कंप मच गया।
सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से नाराजगी जताई और जिलाध्यक्ष के समक्ष विषय रखा। इस पर रविवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी लोग एसएसपी से मिले। एसएसपी ने उन्हें उचित भरोसा दिलाया है। खुद जिलाध्यक्ष चौ.ऋषिपाल सिंह ने स्वीकारा कि कुछ गलतफहमियों में पुलिस ने कुछ कार्रवाई प्रस्तावित कर ली थीं। जिसके विषय में एसएसपी को बताया गया है। उनकी ओर से उचित भरोसा मिला है। वहीं पंकज पवार ने भी बताया कि थाना पुलिस से लेकर एसएसपी तक को पूरा विषय बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें