फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दिल्ली में बच्ची संग दरिंदगी के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अचलताल पर विरोध प्रदर्शन करते श्योराज जीवन, राजेश राज जीवन व अन्य कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दिल्ली में नौ वर्षीय बालिका के साथ हुई दरिंदगी घटना के विरोध में मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्योराज जीवन के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेश राज जीवन के आह्वान पर कांग्रेसी नेता और वाल्मीकि समाज के लोग अचल तालाब भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर इकट्ठा हुए।
विज्ञापन

यहां से सभी लोग जुलूस की शक्ल में रामलीला मैदान पहुंचे। यहां पर थाना गांधी पार्क पुलिस ने जुलूस को रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। मौके पर एसीएम प्रथम रामवीर केला पहुंचे। श्योराज जीवन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। ज्ञापन मांग की गई है कि आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर अनिल राज चौहान, प्रदीप, मदन लाल, मोहित खन्ना, रूप किशोर उज्जेनवाल, मनोज चौहान, मोहित प्रताप, राज कुमार पंछी, राजेन्द्र कुमार, विकास चेतन, गौरव नॉर्वे, अभिलाष चौहान, रविन्द्र राठौर, मनीष राठौर, सुनील राजोरिया, सागर वाल्मीकि, राहुल नंदकिशोर, जगदीश शर्मा, सुरेन्द्र उपाध्याय, लल्ला पहलवान, सोनू त्यागी, नितिन विवेकी, प्रशांत वाल्मीकि, धीरज राज वाल्मीकि, दीना वाल्मीकि, अभिषेक वर्मा, राकेश मुनीम, शोराब जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें