फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांडः शराब माफिया अनिल चौधरी का भाई सुधीर कोर्ट में हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल शराब माफिया अनिल चौधरी का भाई सुधीर चौधरी भी जेल चला गया। सुधीर सोमवार को गुपचुप तरीके से न्यायालय में पेश हो गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस तरह इस कांड के सभी 87 आरोपी जेल पहुंच गए हैं। अब पुलिस सुधीर को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में घोषित हिस्ट्रीशीटर व पंजीकृत गैंग का सदस्य सुधीर चौधरी निवासी धारा की गढ़ी गोंडा फरार था। उसके पीछे पुलिस लगातार लगी हुई थी। इस दौरान पुलिस टीमें रिश्तेदारों व मददगारों तक पहुंचने लगी थी। दो दिन पहले एक ऐसे रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके यहां सुधीर के रुकने की खबर मिली थी। इसके चलते सुधीर को लगने लगा था कि अब उसके फेर में रिश्तेदारों व मददगार भी जेल जाने लगेंगे तो उसे कहीं कोई ठिकाना नहीं मिलेगा। इसी वजह से सोमवार को गुपचुप तरीके से सुधीर न्यायालय में हाजिर हो गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शराब कांड में एक यही आरोपी फरार था, जिसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अब उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ में उससे अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

शराब कांड में पहला आरोपी खुद हाजिर हुआ
जहरीली शराब कांड में सुधीर चौधरी इकलौता ऐसा आरोपी है, जिसने कोर्ट में खुद सरेंडर किया है। इससे पहले के सभी 86 आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। इस तरह यह सबसे आखिरी व्यक्ति न्यायालय में हाजिर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें