फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बाल विवाह की शिकार किशोरी ने छोड़ा घर, स्टेशन पर पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विवाह की शिकार किशोरी ने परिवारीजनों से नाराज होकर अपना घर छोड़ दिया। रविवार रात को आरपीएफ ने उसे रेलवे जंक्शन पर पकड़ लिया। वाकया रविवार रात 11 बजे का है। 14 साल की किशोरी जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में अकेले बैठी थी। शक होने पर आरपीएफ की क्यूआरटी टीम किशोरी के पास पहुंची। थाने पर लाकर महिला सिपाही ने पूछताछ की, जिसमें किशोरी ने बताया कि वह अकराबाद क्षेत्र की रहने वाली है। डेढ़ माह पहले जबरन परिवार वालों ने शादी कर दी। अब वह अपनी ससुराल और मायके में से कहीं भी नहीं जाना चाहती। घर छोड़कर मुंबई जाने का प्लान बनाया था। वहां जाकर कोई नौकरी कर जीवनयापन का लक्ष्य निर्धारित किया है। किशोरी की बात सुन आरपीएफ टीम भी सन्न रह गई। किशोरी के परिवार वालों को देर रात थाने पर बुलाया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि किशोरी काफी समझाने पर भी घर वापस जाने को तैयार नहीं हुई। इस पर उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। चाइल्ड लाइन के निदेशक डा. ज्ञानेंद्र मिश्रा के मुताबिक किशोरी के संबंध में बाल कल्याण समिति के स्तर से निर्णय होगा। सोमवार को भी किशोरी को समिति के सामने पेश किया गया। मगर, वह परिवारीजनों संग न जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें