फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : न रिश्तेदारों को बुला रहे... न बच्चे स्कूल जा पा रहे

विज्ञापन
रजा नगर गली नम्बर दो में स्थित बड़ी मस्जिद गेट के सामने सीवर का गंदा पानी भरा हुआ जिससे मस्जिद में - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इकराम वारिस, अलीगढ़।
विज्ञापन

अनूपशहर-अलीगढ़ स्थित रजा नगर इलाके में जलभराव से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इलाके की कई सड़कों में जलभराव है। आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां के लोगों का कहना है कि इसी कारण से अपने रिश्तेदारों को भी नहीं बुलाते हैं।
गंदगी के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। रास्ता खराब होने के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। कई बार प्रदर्शन किया जा चुका है। लेकिन न तो जनप्रतिनिधि सुनने को तैयार हैं और न ही अधिकारी। थाना क्वार्सी क्षेत्र के रजा नगर में जलभराव की समस्या नासूर बनती जा रही है। इन्हीं दिक्कतों के चलते लोग अपने रिश्तेदारों को बुलाना पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन

बड़ी मस्जिद रजानगर के सामने वाली सड़क पर भी गंदगी है। जलभराव की समस्या से इलाके के लोग पिछले कई महीनों से जूझ रहे हैं। कई बार प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन समस्या जस की तस है। यहां के प्राथमिक विद्यालय की तरफ जाने वाले रास्ते में गंदगी और जलभराव की समस्या होने के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा रहे हैं।
इसके अलावा, मच्छर जनित बीमारियां भी घर-घर पैर पसार रही हैं। बच्चे और बड़े बीमार पड़ रहे हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के प्रति गुस्सा है। उनका कहना है कि कोई भी उनकी सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

जलभराव से जिंदगी दुश्वार हो गई है। बच्चे बीमार हो रहे हैं। अगर रिश्तेदार आते हैं तो उनके सामने बड़ी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। - शहाना, रजानगर
--
गंदे पानी के भराव से सड़क से निकलने में दिक्कत होती है। बदबू से बच्चे और लोग बीमार हो रहे हैं। इससे निजात मिलनी चाहिए। - आमना, रजानगर
--
सड़क पर गंदा पानी भरने से दुकानदारी पर काफी असर पड़ रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका। - जमाल उद्दीन, रजानगर
--
यह इलाका अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार हो गया है। गंदे पानी की वजह से बच्चों को स्कूल भेज नहीं रहे हैं। - हनीफ, रजानगर

रजा नगर मरघट वाली गली में सीवर का पानी भरा हुआ जिससे लोगों को हो रही परेशानी । अमर उजाला- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें