फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में बाहरी अपराधियों की सरगर्मियां फिर हुईं तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू कैंपस में एक बार फिर बाहर के अपराधियों की सरगर्मी तेज हो गई हैं। मंगलवार देर रात एक बाहरी युवक को गोली मारने की घटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यह युवक पहले जमालपुर में एक चाय की दुकान पर बैठा था। सोमवार के झगड़े में सबक सिखाने के इरादे से इस पर उस दुकान पर भी हमला करने का प्रयास हुआ, मगर वहां पब्लिक होने के कारण हमलावर पीछे हट गए और जब उन्हें पता चला कि यह युवक कैंपस में होकर जकरिया की ओर जाएगा तो पीछे लग गए और घेरकर कैंपस में गोली मार दी।
विज्ञापन

इस घटना के बाद एक बार फिर एएमयू में बाहर के अपराधियों की घुसपैठ और कैंपस सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि इसके पहले पिछले सप्ताह पीलीभीत के एक युवक ने कैंपस के अंदर आत्महत्या की थी। इस तरह कैंपस खुलने से पहले ही बाहर के अपराधियों की आवाजाही और अपराधिक घटनाएं होना कैंपस में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें