फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए खून से लिखा खत

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू छात्र संघ दफ्तर में लगी मो. अली जिन्ना की तस्वीर हटाने की मांग को लेकर भाजपा के विष्णुपरी मंडल के मीडिया प्रभारी शिवांग तिवारी ने खून से खत लिखा है। खत लिखने के बाद उन्होंने उसको बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर जिन्ना की तस्वीर को वहां से जल्द से जल्द नहीं हटवाया गया तो वह खुद वहां जाकर तस्वीर हटा देंगे।
विज्ञापन

ये पूछने पर कि वो एएमयू छात्र संघ के दफ्तर तक कैसे जाएंगे..? तो वह ज्यादा स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। शिवांग ने ये खत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित कर लिखा है। इस पत्र में शिवांग के साथ पुष्कर शर्मा, कौशल कुमार और तरुण शर्मा का भी नाम शामिल है। गौर हो कि इससे पहले सांसद सतीश गौतम भी इसको लेकर मुहिम छेड़ चुके हैं, लेकिन जिन्ना की तस्वीर आज भी वहां मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें