फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सदलपुर में देर रात पथराव, आठ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर से सटे रोरावर-लोधा बॉर्डर के गांव सदलपुर में दरवाजे पर शराब पीने के विवाद में शनिवार देर रात क्षत्रिय समाज के दो पक्षों में हुई भिड़ंत में मारपीट के दौरान पथराव हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फोन करके अपने कुछ परिचित बुला लिए। कार में सवार होकर आए इन लोगों को बदमाश समझकर दूसरे पक्ष ने घेर लिया और पथराव कर दिया। इन्होंने बचाव में फायरिंग की। पुलिस फायरिंग की बात नकार रही है। झगड़े में आठ लोग जख्मी हुए हैं। देर रात घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

गोंडा रोड के गांव सदलपुर में पूर्व प्रधान सदानंद सिंह की उनके गांव के ही अजय ठाकुर से दरवाजे पर शराब पीने के विवाद में मारपीट हुई। आरोप है कि इसी दौरान अजय ने अपने रिश्तेदार व दोस्तों को बुलाया। ये लोग कार लेकर पहुंचे। इन्हें सदानंद पक्ष ने बदमाश समझकर घेरकर पथराव कर दिया। इनकी ओर से बचाव में फायरिंग की गई।
कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस सूचना पर रोरावर, लोधा व देहली गेट पुलिस पहुंच गई। इस झगड़े में अजय पक्ष से अंजली, गांधी पार्क के कमलापुर के अजय के रिश्तेदार राजकुमार व देवराज, दूसरे पक्ष से सदानंद, शकुंतला समेत आठ लोग जख्मी हुए हैं। लोधा पुलिस के अनुसार देर रात गांव में शांति थी। पुलिस तैनात है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें