नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 458 नंबर जर्सी में दौड़ रहे नरेंद्र।
- फोटो : CITY OFFICE
60वीं नेशनल ओपेन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 5,000 मीटर दौड़ में जिले के नरेंद्र प्रताप सिंह छठे स्थान पर रहे। महानगर के कंचन नगर निवासी बिजेंद्र सिंह के बेटे नरेंद्र ने रेलवे की तरफ से दौड़ते हुए 14:49:83 मिनट में 5,000 मीटर की दौड़ पूरी की। यूपी एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव व एएमयू एबीके के शिक्षक शमशाद निसार आजमी ने बताया कि 2020 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स की पांच किलोमीटर व 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र की रेलवे में नौकरी लग गई। अब वह रेलवे की तरफ से खेल रहे हैं।