कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजपुरा क्षेत्र में एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर दो लोगों में किसी बात को लेकर विवाद के बाद एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा इलाके में बाइक मैकेनिक के यहां हुए विवाद में राजू नामक व्यक्ति ने इमरान नाम के व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।