फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 22 कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया से किए गए बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) प्रशासन ने अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा जिलों के 22 महाविद्यालयों को अपनी सूची से बाहर कर दिया है। अब विद्यार्थियों इन कॉलेजों में प्रवेश नहीं ले सकेंगे। बताया गया कि इन महाविद्यालयों में तीन-चार साल से न तो प्रवेश हुए और न ही कोई परीक्षा कराई गई है। ये महाविद्यालय डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध थे।
विज्ञापन

आरएमपीयू ने 22 महाविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इनमें कोड नंबर 0903, 0068, 0547, 0250, 0994, 0442, 0974, 0138, 1046, 0334, 0438, 0313, 0163, 0756, 0276, 0867, 0305, 0950, 0713, 0570, 0713, 0570, 0796, 0891 के महाविद्यालय शामिल हैं। कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि इन महाविद्यालयों पर प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है, क्योंकि इन महाविद्यालयों में कई वर्षों से न तो प्रवेश प्रक्रिया हुई है और न ही कोई परीक्षा हुई। इसलिए ये महाविद्यालय अब प्रवेश प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे। इन पर वेब रजिस्ट्रेशन कराने पर पाबंदी है।
--
महाविद्यालयों के शिक्षकों का ब्योरा मांगा
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, व एटा के महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है। कुलसचिव महेश कुमार ने कुलपति के निर्देश पर इस संबंध में सभी राजकीय, अशासकीय, स्व वित्त पोषित महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राचार्या व प्रबंधकों को पत्र भेजा गया है, जिसमें 25 जून तक कार्यरत शिक्षकों का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कॉलेज की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें