पुलिस लाइन स्थित सभागार में यू0पी0 112 कर्मियों के साथ बैठक करते एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र । विज्ञप्त?
- फोटो : CITY OFFICE
एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर एसपी यातायात सतीश चंद ने यूपी 112 कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की हिदायत दी। साथ ही उन्हें पीड़ितों की तुरंत मदद करने का पाठ भी पढ़ाया। रविवार को पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हाल में यूपी 112 कर्मियों की बैठक ली गई।
एसपी यातायात ने कहा कि यूपी 112 पर सूचना प्राप्त होने पर पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर थाना प्रभारी व उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। वह ड्यूटी के दौरान अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। ड्यूटी के दौरान नियमानुसार मौसम के अनुरूप पूर्ण वर्दी धारण करें।
ड्यूटी के दौरान पीआरवी वाहन को ऐसे दृश्यमान स्थल पर खड़ा करें, जिससे आमजन को पुलिस का उपस्थिति का एहसास हो सके। त्योहारों के दृष्टिगत रखते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास गश्त करें।
उन्होंने पीआरवी कमांडरों को निर्देशित किया कि घटनास्थल पर कम समय में पहुंचने के लिए क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का निरीक्षण कर थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित करके वह अघतन रोटेशन चार्ट तैयार करें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यूपी 112 नरेंद्री सैनी, प्रभारी यूपी 112 निरीक्षक हरिशंकर वर्मा, यूपी 112 के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।