फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, बेटे की मौत, पिता झुलसे

विज्ञापन
हिमांशु का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर से सटे क्वार्सी क्षेत्र के गांव मंजूरगढ़ी के बाहर दीपावली के दिन बृहस्पतिवार सुबह-सुबह एक दुर्घटना में पुत्र की मौत हो गई और पिता बुरी तरह जख्मी हो गए। यहां हलवाई की दुकान खोलने पहुंचे पिता-पुत्र पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर अनूपशहर रोड पर जाम लगा दिया। बाद में पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन दिया, तब जाम खुला। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
गांव मंजूरगढ़ी के ही रहनेवाले हलवाई प्रदीप कुमार की गांव के बाहर मिठाई की दुकान है। दीपावली पर त्योहार के मद्देनजर बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे वे अपने 16 वर्षीय बेटे हिमांशु के साथ दुकान खोलने पहुंचे। तभी एकाएक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

दोनों चीखते चिल्लाते रह गए और करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर पर वहां तमाम लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह तार हटाकर दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां हिमांशु को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रदीप को भर्ती कर लिया गया।
इधर, जैसे ही हिमांशु का शव वापस ले जाया गया तो ग्रामीण उत्तेजित हो गए और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बिजली अधिकारियों को कोसते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस खबर पर एसडीएम कोल संजीव ओझा, इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह भी पहुंच गए। किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत किया गया। ग्रामीणों ने परिवार को मुआवजे की मांग रख दी।
इस पर एसडीएम ने बिजली अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता के बाद मुआवजा दिलाना तय किया गया। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि जल्द मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तब जाम खोला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस तरह करीब एक घंटे तक वहां हंगामे व जाम के हालात रहे। क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। बाकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

थाना क्वार्सी क्षेत्र मंजूर गढ़ी में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से युवक की मौत घटना स्थल पर परिवा- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें