महानगर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट व चोरी के आरोपों में आधा दर्जन अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। इनसे माल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इन्हें शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लक्ष्मी नगर गांधीपार्क के मंशू उर्फ मोहित, कुंवर नगर के रामकुमार उर्फ साहिल व दीपक उर्फ पिचकू को गिरफ्तार किया।
इनके पास से लूटे गए मोबाइल, टैबलेट, बाइक आदि बरामद की गई है। क्वार्सी पुलिस ने चोरी के माल सहित नगला मल्लाह के हरिकेश उर्फ ननिया को गिरफ्तार किया है।
सासनी गेट पुलिस ने लूट के मुकदमे में वांछित लिसाड़ी गेट मेरठ के नौसी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लूट के माल में से जेवरात, मोबाइल, तमंचा आदि बरामद किया है। यह सासनी गेट की आवास विकास कॉलोनी में सेवानिवृत्त अधिकारी के घर गाजियाबाद के गैंग द्वारा की गई लूट में वांछित था।