फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में अलीगढ़ को प्रदेश में दूसरे स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशखबरी के साथ नए साल की शुरूआत हुई है। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज-2021 में अपना शहर देश में 21वें एवं प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। यह उपलब्धि एक से दस लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में हासिल हुई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में देश में 34 वीं व प्रदेश में तीसरी रैंक के बाद शहर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज 2021 का परिणाम घोषित होने के बाद नगर निगम में हर्ष का माहौल है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज -2021 की जारी परिणाम में एक से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की सूची में अलीगढ़ 235.14 अंकों के साथ संपूर्ण भारत में 21वें तथा प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया प्रदेश में नोएडा प्रथम व देश में नैलूर प्रथम स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से यह सम्मान शहर को मिला है। इसका श्रेय सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों को जाता है। महापौर मो. फुरकान ने कहा कि नए साल का आगाज शुभ समाचार से हआ है। नगर निगम और वर्तमान बोर्ड के सदस्यों के प्रयासों से अलीगढ़ स्वच्छता की हर परीक्षा में अव्वल नंबरों से पास हो रहा है।
विज्ञापन

सफाई मित्र सुरक्षा चुनौती 2021
विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर 2020 के अवसर पर आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज 2021 का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंकों की खतरनाक सफाई को रोकना और मशीन से सफाई को बढ़ावा देना है।
आकलन पद्धति
कोर पैरामीटर्स, पारिस्थितिकी तंत्र पैरामीटर, डॉटा संग्रह प्रक्रिया जिसमें प्रलेखन, प्रत्यक्ष अवलोकन, नागरिक प्रतिक्रिया, सफाई मित्र साक्षात्कार, सत्यापन और स्कोरिंग। सावधानीपूर्वक समन्वय और दस्तावेजी साक्ष्य, प्रत्यक्ष अवलोकन और नागरिक फीडबैक के संयोजन।
चैलेंज में 246 शहर थे शामिल
इस चैलेंज में भाग लेने के लिए 246 शहरों को नामित किया गया था। इन शहरों में सफाई मित्र सुरक्षा चुनौती के दौरान एकत्र किए गए कुल 31000 फीडबैक के साथ क्षेत्र निरीक्षण किया गया था। विभिन्न जनसंख्या श्रेणियों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें