फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चुनाव में विजयश्री के लिए कांग्रेसियों ने लिया संकल्प

विज्ञापन
मैरिस रोड़ धर्मपुर कोर्टयार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते अखिल भारतीय का? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने धर्मपुर कोर्टयार्ड में कार्यकर्ता सम्मेलन व नववर्ष 2022 का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां कांग्रेसियों ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

एएमयू से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी जफरुद्दीन गद्दी का भी यहां स्वागत सम्मान किया। यहां मो. परवेज ने मलखान सिंह लोधी के सानिध्य में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद गीत-संगीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ कांग्रेसियों ने अपनी गायकी के माध्यम से समा बांधा। सभी ने एक साथ चाय व्यंजनों का आनंद लेते हुए एक दूसरे को नव वर्ष की बधाइयां दीं। एक दूसरे के परिवारों के प्रति कुशलमंगल होने की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें