फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: आर्थिक संकट से जूझ रहे सहकारी बैंक ने 91 करोड़ बकाये के लिए शुरू की वसूली की तैयारी

सार

अलीगढ़ जिला सहकारी बैंक की 13 बैंक शाखाओं का पांच हजार किसानों पर करीब 91 करोड़ बकाया है। इसके चलते कृभको व इफको को भुगतान करने में दिक्कत आ रही है। बैंक के डिप्टी जीएम के अनुसार अब किसानों से वसूली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी सहकारी ग्राम्य विकास बैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकायेदार किसानों द्वारा ऋण वापस न किए जाने से परेशान जिला सहकारी बैंक ने अब ऋण वापस लेने की तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि जिले भर में किसानों पर 91 करोड़ की बकायेदारी है। इसके चलते बैंक आर्थिक संकट से जूझ रही है और इफको, कृभको को समय से खाद-बीज का भुगतान भी नहीं कर पा रही है। इस समस्या से निपटने के लिए अब सहकारी बैंक ने किसानों से कर्ज वापसी की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिला सहकारी बैंक अपनी 100 के करीब सहकारी समितियों के जरिये किसानों को ऋण वितरण करती है। इस योजना में दो हजार से दो लाख रुपये तक के ऋण दिए जाते हैं। नियमानुसार एक लाख रुपये तक का ऋण बैंक को वापस लेने का कोई नियम नहीं है। इसमें ऋण न लौटाने वाले किसानों को सिर्फ समझाया जा सकता है।

नियमानुसार बैंक ऋण सात फीसद ब्याज पर दिया जाता है, जिसमें चार फीसद अनुदान के चलते सिर्फ तीन फीसद ब्याज देना होता है। हां, ऋण न दे पाने पर 12 फीसद ब्याज देना पड़ता है। अलीगढ़ जिला सहकारी बैंक की 13 बैंक शाखाओं का पांच हजार किसानों पर करीब 91 करोड़ बकाया है। इसके चलते कृभको व इफको को भुगतान करने में दिक्कत आ रही है। बैंक के डिप्टी जीएम के अनुसार अब किसानों से वसूली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें