फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कल्याण सिंह को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लेकर फेसबुक किसी व्यक्ति ने टिप्पणी की है। इस पर अतरौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहरी सिंह ने सासनी गेट थाने में तहरीर दी है। वहीं, केहरी सिंह के एतराज पर आरोपी ने फेसबुक से पोस्ट भी हटा दी है।
विज्ञापन

सासनी गेट निवासी केहरी सिंह के अनुसार, उन्होंने बृहस्पतिवार को देखा कि मथुरा के अजय साजवाल नाम के किसी व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी से कल्याण सिंह के प्रति अभद्र टिप्पणी की है। इसके बाद उन्होंने अजय से संपर्क किया और नाराजगी जताई।
केहरी सिंह के अनुसार उसने अपनी पोस्ट तो हटा ली। बृहस्पतिवार शाम थाना सासनी गेट पर तहरीर दी है। केहरी सिंह के अनुसार मामले में पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, जिस पर पुलिस की ओर से मुकदमे का भरोसा मिला है। देर रात पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें