फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बसपा इस बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि इस बार पार्टी पूरे दृढ़ संकल्प के साथ इस चुनाव में उतरेगी और बाकी दलों को अपनी ताकत का एहसास कराएगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद मुख्य सेक्टर प्रभारी कानपुर आगरा अलीगढ़ मंडल मुनकाद अली रविवार को पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। जिसमें चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग उनके समक्ष अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को पूरे जोश से चुनाव में उतरने को कहा गया है। जिला पंचायत सदस्य हेतु स्थानीय स्तर पर मजबूत, निष्ठावान व योग्य उम्मीदवारों की तलाश जारी है। रतन दीप सिंह ने बताया कि स्थानीय नेताओं ने कई जगह की शिकायत की है कि कुछ लोग पार्टी स्तर से नाम फाइनल न होने के बावजूद अपने आप को प्रत्याशी लिख रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के लिए अभी तक किसी भी प्रत्याशी को फाइनल नहीं किया गया है। पार्टी पूरी तरीके से जिताऊ प्रत्याशी पर ही दांव लगाएगी। सभी पार्टी पदाधिकारियों को वोट बढ़वाने की अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें