फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः भाई दूज : तिलक लगाकर बहनों ने दिया लंबी आयु का आशीर्वाद

विज्ञापन
आरके पुरम में भाई दूज पर भाई चैतन्य को तिलक करती बहन मानवी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पांच दिवसीय दीपोत्सव (दीपावली उत्सव) शनिवार को भाई दूज पर्व के साथ संपन्न हुआ। यम द्वितीया के मौके पर भाई-बहनों ने यमुना में स्नान किया और मंदिरों के दर्शन किए। यमराज और यमुना माता से भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। जबकि तिलक कर बहनों ने भाइयों को लंबी उम्र और दिन रात तरक्की करने का आशीर्वाद दिया। भीड़ के चलते मथुरा की बसों में बहनों ने खड़े-खड़े भी सफर तय किया।
विज्ञापन

यम द्वितीया पर्व का उल्लास अल सुबह से ही शुरू हो गया। कई भाई अपने बहनों के घर गए, जबकि कुछ बहनें अपने भाइयों के यहां तिलक लगाने के लिए पहुंची। सुबह से ही आगरा, मथुरा, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, जीटी रोड पर लोग सरकारी रोडवेज बस अथवा अपने वाहनों से एक-दूसरे जिलों के लिए निकले।
कोरोना से राहत मिलने के बाद भाई दूज के पर्व पर भारी भीड़ देखने को भी मिली। दोपहर में भीड़ अधिक बढ़ी तो अतिरिक्त बसों की व्यवस्था मथुरा के लिए की गई, लेकिन इसका खास फायदा यात्रियों को नहीं मिला। भाई-बहन ने मथुरा या वृंदावन जाकर यमुना में स्नान किया और मंदिरों के दर्शन कर पूजा अर्चना की, जबकि शहर के अधिकांश घरों में बहनों ने अपने भाइयों के तिलक लगाया और दौज भेंट की।
विज्ञापन

भाइयों ने अपनी बहनों का उत्साह बढ़ाने के लिए उपहार भी भेंट किए, जबकि दूसरे जिलों में जाने के लिए बसों की सीट के लिए धक्कामुक्की तक हुई। दिल्ली, नोएडा, आगरा, कानपुर की बसों में सीट पाने के लिए लोग बेताब दिखे। हालांकि इस रूट की बसें पहले से ही भरकर चल रही थीं। भाई दूज के पर्व के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव का भी समापन हुआ।
बाजारों में रही रौनक, लोगों ने की जमकर की खरीदारी
भाई दूज के पर्व के मौके पर शनिवार को शहर के बाजारों में अच्छी खासी रौनक रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। मिठाई से लेकर बहनों के लिए लोगों ने उपहार भी खरीदे, जबकि दौज के तिलक के बाद कई भाई अपनी बहनों को बाजारों में खरीदारी कराते मिले।
सुबह से ही जनरल स्टोर, मिठाई, किराना, कॉस्मेटिक, साड़ी, सलवार सूट, बच्चों के कपड़े, गिफ्ट गैलरी, सराफा की दुकानों में लोगों की भीड़ पहुंची। यहां लोगों ने अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी की। ऑटो सेक्टर में भी लोग वाहन खरीदते हुए दिखे।
शहर के रेलवे रोड, रामघाट रोड, गांधी आई हॉस्पिटल तिराहा, समद रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, हाथरस अड्डा, आगरा रोड, दुबे का पड़ाव, मदार गेट, सराफा बाजार, जयगंज, नौरंगाबाद, सासनीगेट, मसूदाबाद, रघुवीरपुरी, सराय लवरिया और क्वार्सी क्षेत्र में दिनभर लोगों की भीड़ रही। कई भाई-बहनों ने शाम को रेस्टोरेंट में पार्टी की और फिल्म देखकर मनोरंजन किया।

आगरा रोड़ पर भाई दूज पर भाई ध्रुव शर्मा को तिलक करती बहन कनक शर्मा। संवाद- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें