फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अकराबाद कांड : परिवार ने दिया 20 दिन का समय, धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अकराबाद में युवती की हत्या के खुलासे को लेकर पांच दिन से आंबेडकर पार्क में धरना देकर बैठे परिवार ने शनिवार को अधिकारियों के समझाने पर धरना खत्म कर दिया। परिवार ने पुलिस को 20 दिन का समय दिया है। वहीं तय हुआ है कि विवेचना खुद सीओ बरला के स्तर से की जाएगी और परिवार का एक सदस्य विवेचना में हर पहलू पर साथ निभाएगा। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर यह धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

बहुजन जागरूकता महासभा के राष्ट्रीय सचिव सचिन माइकल डेन ने पांच दिन पहले यह धरना शुरू कराया था। जहां परिवार भी आकर बैठ गया था। अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठे परिवार ने शनिवार के लिए जिलाधिकारी घेराव का एलान किया था।
इससे पहले शुक्रवार रात से परिवार को समझाने के प्रयास शुरू हो गए। रात एसपी सिटी उन्हें समझाकर आए। सुबह सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम, सीओ बरला, सीओ प्रथम आदि पहुंचे। परिवार को समझाया और उन्होंने पुलिस को 20 दिन में घटना के खुलासे का समय दे दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने परिवार को जूस पिलाकर धरना खत्म करा दिया। इस मौके पर ललित कुमार उर्फ लालू भैया, आईपीएल खिलाड़ी राहुल पवार, मुकेश कुमार, राहुल बाबू, शैलेंद्र सिंह शीलू, नन्नू मलिक, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष बॉबी वशी, सागर सिंह, भूपेंद्र सिंह, एडवोकेट मुकेश कुमार, विजय कुमार के अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें