कमरे से दो तमंचे मिले
पुलिस को कमरे से .32 बोर व 12 बोर के दो तमंचे मिले हैं, जिनमें से .32 बोर के तमंचे से अधिवक्ता ने खुद को गोली मारी थी। इसके अलावा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें खुद की डिप्रेशन की बीमारी व निजी परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या करने का उल्लेख है। साथ में लिखा है कि परिवार के किसी सदस्य को परेशान न किया जाए।
पत्नी ने भी बताया- परेशान चल रहे थे
खबर पर लौटीं पत्नी ने भी पुलिस को बताया कि वे पिछले कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने संभवत: यह कदम उठाया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। करीब पांच माह पहले उनके भाई का भी देहांत हो चुका है। तभी से वे परेशान थे। बाकी जांच की जा रही है।
राज मिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की आंबेडकर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया है कि 55 वर्षीय अजय सिंह सुबह वह घर पर थे। तभी अचानक सीने में दर्द होकर बेहोश हो गए। इस पर परिजन दीनदयाल अस्पताल ले गए। मगर उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने मौत पर संदेह व्यक्त किया तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। पुलिस के अनुसार बाकी तथ्यों की जांच की जा रही है।