फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा को यादगार बनाने में जुटा प्रशासन

Sun, 22 Aug 2021 03:14 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा को यादगार बनाने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। उनका पार्थिव शरीर एयर एबुलेंस से शाम चार बजे के करीब धनीपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं से उनके अंतिम दर्शन की यात्रा शुरू होगी। 
विज्ञापन
स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लेते डीएम और एसएसपी कोल विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा को यादगार बनाने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। उनका पार्थिव शरीर एयर एबुलेंस से शाम चार बजे के करीब धनीपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं से उनके अंतिम दर्शन की यात्रा शुरू होगी। 

विज्ञापन


वहां से पुलिस के एक विशेष पुष्प सज्जित वाहन पर उनका शव कोल्ड बॉक्स में रख कर स्टेडियम तक लाया लाएगा। स्टेडियम पर अंतिम दर्शन के लिए विशेष जर्मन हैंगर तकनीकी का पंडाल लगाया गया है। जिसको फूलों से सुसज्जित किया जा रहा है। 

यहां पर मुख्य प्रवेश द्वार से वीआईपी नेता और अफसर उनके दर्शन को जा सकेंगे। स्टेडियम के दूसरे गेट से आम जनमानस को आने जाने का रास्ता दिया गया है। पूर्व सीएम की बड़ी बड़ी तस्वीरों, फूलों से उनकी यादें ताजा की जा रही है।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, कोल विधायक अनिल पाराशर, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सुबह से ही निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराना शुरू कर दिया है। स्टेडियम में समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एडीएम फायनेंस विधान कुमार जायसवाल ने संभाली है। वह मौके पर मौजूद हैं।

धनीपुर हवाई पट्टी पर एयर एबुलेंस के साथ दो तीन विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ की व्यवस्था का जिम्मा सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने संभाला है। यहां पर अन्य पांच अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। धनीपुर हवाई पट्टी से स्टेडियम और वहां से अतरौली के बीच पूरे रास्ते को दुरुस्त कराया जा रहा है। 

मैरिस रोड स्थित कल्याण सिंह के आवास से लेकर स्टेडियम तक की ढकेलें बंद करा कर रास्ता साफ कराया गया है। स्टेडियम से रामघाट रोड, अतरौली और नरौरा घाट तक रास्ते को ठीक करने में रात से ही पीडब्ल्यूडी की दो जिलों की टीम लगी हुई है। पूर्व सीएम के अंतिम दर्शन के लिए वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए अतरौली में दो हैलीपैड बनाए जा रहे हैं। 

यहां पर सोमवार को वीआईपी को आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी। मढ़ौली में उनके आवास के आसपास की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। धनीपुर हवाई पट्टी से स्टेडियम, अतरौली में उनके गांव मढ़ौली, अतरौली कस्बा, नरौरा रामघाट रोड तक उनकी तस्वीरों के साथ श्रद्धांजलि के बैनर होर्डिंग्स लगवाए जा रहे हैं। स्टेडियम, हवाई पट्टी से लेकर नरौरा घाट तक बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, यातायात पुलिस और पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें