समाजवादी लोहिया वाहिनी की विजय यात्रा के तहत गांव-गांव जनसंवाद व चौपाल कार्यक्रम रविवार को छर्रा विधानसभा के क्षेत्र नगला बक्शी, मानई व मोहनपुर में आयोजित हुए। लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पंकज यादव द्वारा ग्रामीणों से जनसंवाद किया गया।
जिला अध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने नौजवानों व परिवारों को रोजगारविहीन करते हुए कंगाली के हाल पर पहुंचा दिया है। इसलिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में सपा सरकार बनने जा रही है। जिसमें सपा सरकार द्वारा 10 लाख रोजगार तत्काल प्रभाव से दिए जाएंगे। शिक्षामित्रों को 12 घंटे के अंदर बहाल किया जाएगा। सभी को 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली दी जाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा को छोड़ कर रवि दिवाकर, सुभाष चौधरी, देबू चौधरी, हरिओम चौधरी, संजू चौधरी, सतीश बघेल, राजेंद्र सिंह, गजेश सिंह, बबलू सविता, बसपा को छोड़कर रईस खान, नसीम आदि दर्जनों नौजवानों ने सदस्यता ग्रहण की।
जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव फुरकान मिर्जा, यूथ प्रदेश सचिव प्रभात कुमार सविता, युवा नेता नासिर गाजी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, विधानसभा अध्यक्ष - राहुल यादव, विनोद यादव, वरिष्ठ नेता बादशाह खान, पूर्व जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल, अधिवक्ता जिला महासचिव हरेंद्र बघेल, धर्मवीर दिवाकर, संजू बघेल, सुनील प्रधान, पूर्व प्रधान नेम सिंह बघेल आदि ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया।